फिरोजपुर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांव चंबा में तस्कर के घर पर चस्पा किया गया नोटिस।
फिरोजपुर के जीरा सदर थानांतर्गत पड़ते गांव चब्बा निवासी नशा तस्कर निवैर सिंह की 46 लाख 9 हजार रुपए की संपत्ति को पुलिस द्वारा सीज कर लिया गया है। आरोपी को 14 जुलाई 2019 को 40 ग्राम हेरोइन व 1085 नशे की गोलियों समेत पकड़ा गया था। निवैर सिंह की गांव चंबा में जिस घर को सीज किया गया है, उसकी कीमत 46 लाख 9 हजार रुपए आंकी गई है। अब यह संपत्ति आरोपी न तो आगे बेंच पाएगा और न ही ट्रांसफर कर पाएगा।
नशा तस्करों पर ताबड़-तोड़ एक्शन के तहत 2023 में अब तक 23 केसो