पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने 36 मार्किट में डिज़ाइनर पेवर टाइल्स लगवाने के काम शुरू करवाया

सेक्टर 36 चंडीगढ़ की मार्किट में पेवर टाइल्स लगाने का काम आज शुरू किया गया। इस मौके पर सरिता शर्मा, वीना और सुखपाल कौर ने नारियल तोड़कर काम का शुभारंभ किया। पार्षद जसबीर सिंह बंटी और सरिता शर्मा कस्सी से टक लगा कर काम शुरू करवाया।
इस मौके मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राम कुमार चौधरी सहित दिनेश कपिला, परमजीत सिंह, राकेश सुखीजा, जीव अरोड़ा, सेवानिवृत्त पी सी एस जी एस भइया, आशीष चौधरी, अवतार कृष्ण सूद, त्रिलोचन सिंह और विक्टर सिद्धू इत्यादि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सेक्टर 36 की मार्किट में पेवर ब्लॉक डिज़ाइनर टाइल्स लगाने का काम 20 लाख में पास होकर शुरू करवाया गया है।
जसबीर सिंह बंटी ने आगे कहा कि पेवर ब्लॉक टूटे हुए थे, या उखड़े हुए थे। जिस कारण ट्रैक पर चलने वाले लोगों खासकर बजुर्गों को आने जाने में बहुत दिक्कत आ रही थी। पेवर ब्लॉक का काम बड़ी देर से पेंडिंग था। एजेंडा भी देर से लंबित था। नगर निगम से 20 लाख की लागत वाला यह एजेंडा पास होते ही उन्होंने जे ई गगनदीप सिंह के साथ मिलकर डिजाइनर टाइल्स को लगवाने का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने वताया कि वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी जा रही बल्कि वार्ड की निगम संबंधित किसी भी समस्या को हल करवाने के लिए वो सदैव उपलब्ध हैं।
वहीं मार्किट के दुकानदारों ने नई पेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्षद जसबीर सिंह बंटी का आभार जताया और कहा कि इन डिज़ाइनर टाइल्स के लगने से मार्किट न केवल साफ और सुंदर नजर आएगी बल्कि आने जाने वाले लोगों को उबड़ खाबड़ पैसेज से छुटकारा मिलेगा।

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Manjit Singh
Manjit Singh
Manjit Singh Alias Prince Mehra is our sincere Journalist from UT Chandigarh.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...