रंजीता मेहता के निवास स्थान पर हुआ नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का पंचकूला सेक्टर 7 स्थित हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास स्थान पर भव्य स्वागत हुआ। सेंकड़ों लोगों ने रंजीता मेहता के निवास पर नायब सैनी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंजीता मेहता ने नायब सैनी को बुके भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी बांधी और गद्दा भेंट किए। उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का जननायक जनता पार्टी से गठबंधन चुनाव के बाद हुआ था और आगे जो भी होगा, वह हाईकमान द्वारा तय किया जाएगा। नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पंचकूला विधानसभा और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही महिलाओं का सम्मान किया और 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मिसाल कायम की है। इस आरक्षण को लागू किया और हम महिलाओं को उनकी बनती हिस्सेदारी देने में विश्वास रखते हैं। नायब सैनी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है कि ऑनलाइन सिस्टम से घर बैठे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में ऐसा तंत्र विकसित किया जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हुआ। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में गरीबों को अपने इलाज की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से 5 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज हो रहा है। सैनी ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई उसने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस में उसी को नौकरी मिलती थी जो नेता का रिश्तेदार होता था। कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडरों के लिए भी लंबी-लंबी लाइनें लगती थी। कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। पूर्व सीएम हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि वो जनता को भ्रमित कर रहे हैं। संविधान के हिसाब से 8 से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते। ऐसे क्या श्री हुड्डा संविधान से उपर होकर डिप्टी सीएम बनाएंगे? सैनी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को अपने मनसूबे में कामयाब नहीं होने देना है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी डा. संजय शर्मा, जिला प्रधान अजय शर्मा, पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अच्छरपाल चौधरी, राजेंद्र नूनीवाल, एसपी गुप्ता, परमजीत कौर, युवराज कौशिक, अर्चना, राजेश शर्मा, भारत हितैषी, सुमन हितैषी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Manjit Singh
Manjit Singh
Manjit Singh Alias Prince Mehra is our sincere Journalist from UT Chandigarh.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...