सरकारी मॉडल स्कूल-35 में फिट भारत अभियान के तत्वावधान में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया।

सरकारी मॉडल स्कूल-35 में फिट भारत अभियान के तत्वावधान में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र गुसाईं ने बताया कि फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्नांग बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 29 अगस्त, 2019 को फिट भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया था। फिट भारत अभियान का उद्देश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। फिटनेस को आसान ओर मजेदार बनाने के लिए हमनें विद्यार्थियों को कईं तरह के मनोरंजनात्मक खेल करवाये है ताकि बच्चों की शारीरिक गतिविधियों में रूचि बढ़ाई जा सके। खेलों से बच्चों में शारीरिक और मानसिक वृद्धि होती है।


वहीं स्कूल के स्पोर्टस टीचर कुलदीप मेहरा ने बताया कि जब से फिट इंडिया अभियान शुरू हुआ है, हम प्रति वर्ष फिट इंडिया अभियान मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी हमने फिट इंडिया वीक में कईं तरह के इवैंट जैसे साईकिल रैली, पोस्टर मैकिंग कॉम्पिटिशन, परंपरागत खेलों के साथ साथ आज वार्षिक खेल दिवस सफलतापूर्वक मनाया है। यहीं बच्चों में जोश भरने के लिए गजराज और समीर शर्मा ने शानदार कॉमेंट्री की।


आज के वार्षिक खेल दिवस के विजेता खिलाड़ियों के रिजल्ट इस प्रकार रहें-लड़कों की 100मी. रेस (कक्षा 6वीं से 8वीं) में आदित्य पहले, मोहन दूसरे और अर्चित तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सांची पहले, नंदिनी दूसरे, अंशुपाल तीसरे स्थान पर रहे। 100मी. थ्री लेग रेस लड़कों में अशुतोष और सौरभ की जोड़ी पहले, अयान-यश दूसरे, दिवांशु-प्रथम तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में आरूषि-रितिका की जोड़ी पहले, संध्या-बिंदेश्वरी दूसरे, शिवानी-मोबिना तीसरे स्थान पर रही। फ्रॉग रेस लड़कों में दिव्यांशु, सागर और आदिल। लड़कियों में सोनाक्षी, शिवानी और अनिका। 50मी. सैक (बोरी) रेस में हाक़ीमजीत, राघव और अशुतोष। लड़कियों में हरनुर, आलिया, नताशा पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीँ कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के सभी लड़के और लड़कियों के लिए 50मी. रेस, 50मी. बाधा दौड़, 30मी. फ्रॉग रेस, 30 मी. लेमन रेस करवाई गई और सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यहां विद्यार्थियों के साथ-साथ टीचर्स की रेस भी करवाई गई, 100मी. रेस में सतबीर सिंह प्रथम, समीर शर्मा दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। वहीं फीमेल टीचर्स में ऋतु पहले, मंजू दूसरे और रश्मि तीसरे स्थान पर रही।

इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र गुसाईं, स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा, एसएमसी के प्रेजिडेंट योगेश कुमार, लेक्चरर प्रीति सूद, ममता महता, संदीप सिंह, संजीव गुप्ता, दलविंदर कौर, मनीषा ने अहम भूमिका निभाई। इस वार्षिक खेल दिवस पर स्कूल के सभी टीचर्स और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Manjit Singh
Manjit Singh
Manjit Singh Alias Prince Mehra is our sincere Journalist from UT Chandigarh.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

श्री विश्वकर्मा पूजा के समापन पर लंगर का आयोजन।

सेक्टर 35- डी की मार्केट में 17/9/2024 तारीख से...

ਸੇਵਕ ਦੀ ਓੜਕ ਨਿਬਹੀ ਪ੍ਰੀਤਿ; ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਮੋਢੀ ਭਾਈ ਘਨ੍ਹੱਈਆ ਜੀ

ਸੇਵਾ, ਸਿਮਰਨ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚਾਹੁੰਣਾ ਸਿੱਖ ਧਰਮ...

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...