प्रिंस मेहरा आईकॉनिक मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़ में जाना पहचाना नाम प्रिंस मेहरा जिसे लोग बर्ड मैन के नाम से जानते हैं।प्रिंस मेहरा सन 1990 से साइकिल पर समाज सेवा कर रहे हैं। जिसमें पर्यावरण बचाओ, प्रदूषण हटाओ, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति अभियान, पानी बचाओ,पंछी बचाओ, खून दान, शरीर दान, पेड़ लगाओ, साइकिल चलाओ अभियान अपनी साइकिल पर समय-समय पर चलते आ रहे हैं। सुंदरलाल बहुगुणा जी से प्रेरणा लेकर प्रिंस मेहरा ने साइकिल की शुरुआत 1990 में की, फिर सन 2011 में उन्होंने अपनी साइकिल को बर्ड एंबुलेंस का नाम दे दिया।जिसमें प्रिंस मेहरा जख्मी पंछियों का इलाज करते हैं। और मरे हुए पंछियों का दाह संस्कार करते हैं। प्रिंस मेहरा सन 2011 से अब तक 1290 मरे हुए पंछियों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। और 1180 जख्मी पंछियों का इलाज करके आजाद कर चुके हैं। प्रिंस मेहरा के इस समाज सेवा को देखते हुए उनके नाम 60 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, 7 नेशनल रिकॉर्ड्स, 14 इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स, 200 अवार्ड्स ,100 बुक्स में नाम रजिस्टर्ड है। चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें स्टेट अवार्ड से भी 26 जनवरी को नवाजा है। इसके अलावा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी इनका नाम दर्ज है। प्रिंस मेहरा मरे हुए पंछियों की आत्मा की शांति के लिए हवन भी करवाते हैं। प्रिंस मेहरा जी की 34 सालों की सेवा को देखते हुए, उन्हें डॉक्टरेट अवार्ड से दिल्ली में नवाजा गया। इस अवार्ड के बाद उनके नाम के आगे डॉक्टर लग जाएगा। अब उनका नाम डॉक्टर प्रिंस मेहरा हो गया।

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
HARSH GOGI
HARSH GOGIhttps://WWW.THEFEEDFRONT.COM
Harsh gogi is our well professional journalist. He is belong to punjab and he is veru dedicated to his work.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...