पंजाब में भाजपा साफ, लेकिन वोटर शेयर ने चौंकाया: तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी, पूर्व IAS समेत 4 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

पंजाब में इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चाहे एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन 18.56% वोट शेयर हासिल कर क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) से भी बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। ये पहला चुनाव है जब दोनों पार्टियां अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ी हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इंडी गठबंधन की साथी आम आदमी पार्टी (AAP) से 0.28% अधिक वोट शेयर हासिल किया। कांग्रेस 7 तो आम आदमी पार्टी 3 सीटें जीत पाई। अकाली दल ने इस चुनाव में 13.42% वोट हासिल किए हैं यानी 18 लाख 8 हजार 837 वोट कास्ट हुए। पार्टी सिर्फ बठिंडा सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है। कुल वोटों में से 20% वोट अकाली दल को इसी सीट से मिले हैं। दूसरी तरफ भाजपा, जो प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई, को 18.56% वोट पड़े हैं। यानी पंजाब में भाजपा को 25 लाख 877 वोट पड़े। इस बीच पार्टी के 4 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। लगातार बढ़ता जा रहा BJP का शेयर
बीजेपी को वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 9.63% और 2022 के विधानसभा चुनाव में 6.60% वोट शेयर था। इस बार ये बढ़कर 18.56% पहुंच गया है। ऐसे में पार्टी 2027 के विधानसभा के लिए एक मजबूत ताकत बनकर उभरने जा रही है। 13 सीटों में से 3 पर दूसरे स्थान पर रही भाजपा
भाजपा प्रदेश की 13 सीटों में से 3 पर दूसरे स्थान पर रही है। लुधियाना से भाजपा कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 3,01,282 वोट पड़े। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू 2,14,060 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं गुरदासपुर में दिनेश कुमार बब्बू ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 2,81182 वोट मिले। भाजपा के ये कैंडिडेट तीसरे स्थान पर रहे
इसके अलावा अमृतसर में तरनजीत सिंह संधू 2,07,205 वोट, आनंदपुर साहिब में सुभाष शर्मा 1,86,578, फतेहगढ़ साहिब में गेजा राम वाल्मीकि 1,27,521, फिरोजपुर से गुरमीत सिंह सोढ़ी 2,55,097, होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश 1,99,994, पटियाला से परनीत कौर 2,88,998 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के 4 उम्मीदवारों ने जमानत जब्त
बठिंडा से पूर्व IAS परमपाल कौर 1,10,762 वोट और संगरूर से अरविंद खन्ना 1,28,253 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। फरीदकोट से हंसराज हंस 1,23,533 वोट और खडूर साहिब से मनदीप सिंह मन्ना मियांविंड 86,373 वोट हासिल कर 5वें स्थान पर रहे। परमपाल कौर, अरविंद खन्ना, गेजा राम वाल्मीकि और मनदीप सिंह मन्ना मियांविंड की जमानत जब्त हो गई। AAP के वोट शेयर में भाजपा की सेंध
2022 के विधानसभा चुनाव में AAP का वोट शेयर 42% के करीब था, जो इस लोकसभा चुनाव में करीब 26% रह गया। भाजपा के अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों को इसका नुकसान हुआ है। 0.28% के अंतर से AAP चार सीटों कम जीती
AAP और कांग्रेस के वोट शेयर के बीच सिर्फ 0.28% का ही अंतर है। कांग्रेस ने 35,43,824 वोटों के साथ 26.30% वोट शेयर हासिल किया। इसके साथ ही कांग्रेस 7 सीटें प्राप्त कर सकी। वहीं, आम आदमी पार्टी 35,06,939 वोटों के साथ 26.02% वोट शेयर हासिल कर सकी, लेकिन सिर्फ तीन सीटों पर ही विजय रही है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/amritsar/news/lok-sabha-elections-punjab-political-parties-vote-share-bjp-congress-aap-akali-dal-133133649.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...