पंजाब में भाजपा 23 विधानसभाओं में सबसे आगे: एक सीट नहीं जीती, लेकिन 8 जिलों में वोट बैंक बढ़ा; सबसे ज्यादा AAP को नुकसान – Amritsar News

पंजाब में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद हर पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा अनुसार जारी आंकड़ों में पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ सभी ने ग्रोथ की है। इसमें सबसे ज्यादा भाजपा ने चौंकाया है, जो एक भी सीट नहीं जी पाई, लेकिन 23 विधानसभाओं वह सबसे आग रही। AAP ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 92 सी​​​​​टें जीती थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। AAP को 117 में से मात्र 32 सीटों पर ज्यादा वोट पड़े हैं, ये आंकड़ा बहुमत से काफी दूर है। वहीं राज्य में पहले नंबर पर कांग्रेस है, जिन्हें 117 में से 38 सीटों पर बढ़त मिली। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं अकाली दल जिनके फिलहाल 2 विधायक हैं, उन्हें 9 सीटों पर बढ़त मिली। भाजपा ने वोट बैंक के साथ बनाई अपनी नींव
भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार अकेले चुनाव लड़ी थी। 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और सिर्फ 2 सीट ही जीत पाई, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिला।भाजपा के पास अब वोट बैंक है, जिससे भाजपा स्टेट की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस चुनाव में पार्टी 23 सीटों पर आगे रही। 8 जिलों में भाजपा ने की एंट्री
पंजाब में भाजपा 8 जिलों में अपना खाता खोलती दिख रही है। जिसमें सबसे अधिक सीटों पर बढ़त उन्हें लुधियाना में मिली। लुधियाना में 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा सबसे आगे रही है। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और गुरदासपुर की 3-3, जालंधर की 2 और बठिंडा शहरी सीट पर भाजपा को बढ़त मिली। जानें कहां-कहां भाजपा को बढ़त मिली…
https://www.bhaskar.com/local/punjab/amritsar/news/punjab-lok-sabha-election-2024-bjp-vidhansabha-seat-lead-update-aap-congress-133140445.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...