चंडीगढ़ में 2 दिन के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट: Chandigarh News

चंडीगढ़ में बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जो कि सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से आगे अभी तापमान में कोई गिरावट नहीं देखी जाएगी। जब तक प्री मानसून की बारिश नहीं होती है तब तक यह तापमान इसी प्रकार रहेगा। मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार 13 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही 14 जून को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। लेकिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 जून को फिर से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 16 जून को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। 22 जून तक प्री-मानसून की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक तापमान इसी तरह गर्म रहेगा। उसके बाद 22 जून तक प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। अगर 22 जून को प्री-मानसून बारिश होती है तो तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद 28 जून से मानसून भी दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही चंडीगढ़ और आसपास के लोगों को राहत मिल पाएगी। तब तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...