शोभायात्रा निकली, संतों ने मानवता को बताया श्रेष्ठ धर्म – Jalandhar News

भास्कर न्यूज | जालंधर सतगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मंदिर में रागी जत्थों ने कीर्तन कर अपनी हाजरी लगाई। संगत ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सतगुरु महाराज जी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। फूलों से सजी पालकी में सतगुरु कबीर महाराज की प्रतिमा सुशोभित की गई। संगत ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न व्यंजनों के लंगर और ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। शोभायात्रा मुख्य मंदिर से शुरू होकर जीरो नंबर गली अवतार नगर से होते हुए खालसा स्कूल रोड, बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल रोड, बस्ती अड्डा चौक, फुटबॉल चौक, वीर बबरिक चौक, मॉडल हाउस, गुरु रविदास चौक से गुजरी। चेयरमैन सतीश भगत ने बताया कि 22 जून को सतगुरु कबीर महाराज जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। दोपहर एक बजे केक काटने की रस्म अदा की जाएगी और शाम आठ बजे सत्संग होगा। इस दौरान शामिल संतों ने मानवता को श्रेष्ठ धर्म बताया। संतों ने मानव को मानव से प्यार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर एक इंसान में इस निरंकार परमात्मा का नूर वास करता है। इसलिए मानव रूप में जन्म पाकर कर्म भी मानव वाले ही करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता के गुणों को अपनाकर ही इंसान, मानव कहलाने का हकदार है। शोभायात्रा में सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, सुरिंदर कौर, महिंदर भगत जैसे तमाम नेताओं के अलावा रजनीश, बचन लाल, प्रधान राकेश भगत, तरसेम लखोत्रा, रवि भगत, चेयरमैन सतीश बिल्ला, रवि, बलविंदर कुमार, दिशांत भगत, अजय कुमार व अन्य मौजूद रहे। सतगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश पर्व पर शहर में ​निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/jalandhar/news/procession-took-place-saints-declared-humanity-as-the-best-religion-133207906.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...