लुधियाना में झपटमारों की धुनाई,VIDEO: स्टेशन से यात्री को बहला कर लाया,बोला-TTE है मेरा रिश्तेदार, सस्ती दिलवा दूंगा टिकट और सीट – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम जोन-B नजदीक दो स्नैचरों की लोगों ने जमकर धुनाई की। बदमाश एक प्रवासी युवक से नकदी छीन कर भाग रहे थे। लोगों ने शोर-शराबा सुन पीछे कर झपटमारों को दबोच लिया। बदमाश रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को सस्ती टिकट और सीट दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। टिकट और सीट दिलवाने के बहाने निकलवाया पर्स बदमाशों ने यात्री से टिकट दिलवाने की एवज में पैसे मांगे। यात्री ने जैसे ही पैसे देने की लिए पर्स जेब से निकाला तो बदमाश उसका पर्स झपट कर भाग गए। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO अमृतपाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली में काम करता है। मूल रूप से ये दोनों बिहार के रहने वाले है। आरोपियों की पहचान पंकज और सुनील मेहतो के रूप में हुई है। रिक्शा और कार्ड छापने वाली दुकान पर करते आरोपी काम सुनील दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता है। पंकज दिल्ली में शादी विवाह के कार्ड बनाने की दुकान पर लगा है। पुलिस को पीड़ित संजीव चौधरी ने शिकायत दी। उसने कहा कि वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहा था। उसने यू.पी जाना था। दोनों शातिर बदमाशों ने उसे बातों में उलझा लिया। उन्होंने उससे कहा कि वह उसे अगली ट्रेन की टिकट दिलवा देंगे। उनकी पहचान वाला रिश्तेदार TTE है। पुलिस को बरामद हुई नकदी संजीव मुताबिक वह आरोपियों की बातों में आ गया। वह उसे सस्ती टिकट दिलवाने का लालच देकर कश्मीर नगर ले आए। बदमाशों ने वहां उससे पैसों की झपटमारी की। SHO अमृतपाल शर्मा मुताबिक पीड़ित से झपटी गई कुछ नकदी भी पुलिस को मिली है। अभी मामले की जांच जारी है। दिल्ली से आते लुधियाना वारदात करने बता दें सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये दोनों बदमाश अक्सर दिल्ली से वारदात करने लुधियाना रेलवे स्टेशन और ढंडारी आते रहते थे। इन बदमाशों से पुलिस को कुछ सिम भी बरामद हुए है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/ludhiana/news/punjab-ludhiana-people-beaten-snatchers-video-news-ludhiana-snatchers-arrest-shingar-police-chowky-news-update-133205845.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...