पुलिस एनकाउंटर से डरा गैंगस्टर सागर न्यूटन,VIDEO: बोला-पत्नी पर झूठा पर्चा रद्द करे पुलिस,कर दूंगा सिरेंडर,पैसे खाकर दर्ज किया झूठा मामला – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना से गैंगस्टर सागर न्यूटन की वीडियो सामने आई है। लगातार गैंगस्टरों के हो रहे एनकाउंटर से सागर बुरी तरह से डरा हुआ है। उसने पुलिस पर उसकी पत्नी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के भी गंभीर लगाए है। सागर ने वीडियो वायरल कर पुलिस को चेतावनी भी दी है कि यदि उसकी लाइफ खराब होती है तो वह किसी की भी लाइफ ठीक नहीं रहने देगा। बता दें सागर न्यूटन पर इरादा-हत्या सहित कई मामला दर्ज है। पुलिस सागर न्यूटन की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है। सागर ने पुलिस पर उसकी एंटी पार्टी से पैसे लेकर झूठा मामला दर्ज करने की बात भी वीडियो में कही है। पढ़े गैंगस्टर न्यूटन ने वीडियो में क्या कहा
मैं किसी की मिन्नतें करने के लिए ये वीडियो नहीं बना रहा हूं। मैं सिर्फ इतनी बात रखनी चाहता हूं कि जो मैने अपराध किया था उसके मुताबिक मुझ पर 307 का मामला दर्ज हुआ। रवि ने हमारी जाति के बारे में गलत बोला था। इस कारण हम उसके घर में घुसे थे ताकि उसे पता चले कि वाल्मीकि बिरादगी कुछ गलत सहन नहीं करेगी। बच्चे और पत्नी के कारण सुधर रहा था न्यूटन ने कहा कि वह अपने बच्चे और पत्नी के कारण सुधर रहा था। इसी कारण वह पंजाब से बाहर रह रहा था। उसने कहा कि मैनें ये अपराध की दुनिया छोड़नी थी। जब मैं जेल जाता था कि तो मेरी पत्नी घर पर बच्चों को संभालती थी लेकिन अब पुलिस ने मेरी पत्नी पर झूठा 302 का मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर ने की नाजायज पिछले 4 दिन से उसे थाना दुगरी में गिरफ्तार किया हुआ है। न्यूटन ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने उसे साथ नाजायज की है। सागर ने कहा कि उसकी पूरी जिंदगी पुलिस ने खराब कर दी है। इसलिए अब वह किसी की भी जिंदगी सेट नहीं रहने देगा। वह अभी भी लुधियाना में ही घुम रहा है। वह पुलिस के सामने पेश होने के लिए भी तैयार है यदि उसकी पत्नी पर डाले गए झूठे पर्चे रद्द किए जाए। विरोधी पार्टियों से पुलिस ने खाए रुपए न्यूटन ने कहा कि पुलिस ने मेरी एंटी पार्टी से 50-50 लाख रुपए खाए है। उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह केसों पर पैसे खर्च कर सके। उसने कहा कि यदि विरोधियों के पास पैसा है तो मेरे पास स्वाभिमान है। सरेआम विधायक के रैली में भगोड़े लोग घुमते है। ये लोग पैसे और पावर के दम पर घुमते है। सागर ने कहा कि जो लोग पुलिस की गाड़ियों में बैठकर गनमैन के साथ तस्वीरें डालते है उन्हें पुलिस पकड़ती नहीं है। ये वो लोग है कि नशा तस्करी करते है। सागर ने कहा कि क्या उसे उसके परिवार के साथ सही ढंग से जीवन व्यत्तीत करने का हक नहीं है। पुलिस करेगी मेरा एनकाउंटर न्यूटन ने कहा कि उसे पता है कि पुलिस ने उसका एनकाउंटर करना है। न्यूटन ने कहा कि 307 के केस में वह खुद मानता है कि उससे गलती हुई थी। उसने मारपीट की और महिला पर भी हाथ उठाया। न्यूटन ने कहा कि 307 के केस में इंटेलीजेंस, AGTF की टीम एनकाउंटर करने के लिए 50-60 कर्मचारी बुलेटप्रूफ गन से लेस होकर मेरे फ्लेट पर रेड करने आए। सागर ने कहा कि मेरी किस्मत अच्छी थी कि वहां मैं पुलिस को मिला नहीं अन्यथा पुलिस ने उसे मार देना था। फ्लेट पर छोटी बेटी और पत्नी मौजूद थी जिसे पुलिस कर्मी अपने साथ ले गए। पत्नी के साथ पुलिस ने क्या व्यवहार किया इस बारे पता नहीं। पत्नी के जेल जाने पर हथियार मंगला रखूंगा सागर ने कहा कि आज तक उसने कोई हथियार नहीं रखा था लेकिन पत्नी जेल जाती है तो मैं हथियार भी मंगवाउंगा और सब कुछ करुंगा। सागर ने कहा कि मेरे मरने के बाद भी इसी तरह से ये कुछ होगा। सागर ने कहा कि मुझे पता कि पुलिस ने मुझे मारना है। न्यूटन ने कहा कि मुझे मेरी बेटी की कसम है यदि पुलिस पत्नी पर दर्ज FIR रद्द करती है तो वह सिरेंडर करेगी। बाकी यदि कोई वाल्मीकि समाज के बारे गलत कहेगा तो उसके घर में घुसेगे।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/ludhiana/news/punjab-ludhiana-gangster-sagar-newton-scared-police-encounter-video-news-update-ludhiana-gangster-sagar-newton-case-update-133221611.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...

ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਸਵੱਛਤਾ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਡਾ ਪਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ...