चंडीगढ़ को मानसून के लिए करना होगा इंतजार: आगामी 48 घंटों में पहुंचने के आसार, तेज बारिश का अलर्ट, तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा – Chandigarh News

सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को गर्मी और उसम से छुटकारे के लिए अभी और इंतजार करना पडे़गा। उम्मीद है कि आगामी 48 घंटों में चंडीगढ़ में मानसून पहुंच जाएगा। विभाग की तरफ से तेज बारिंश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश न होने से तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया है। जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। इससे पहले 27 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद थी। आने वाले दिनों में रोजाना होगी बारिश हालांकि मौसम विभाग की तरफ से आज यानी रविवार को 60 मिमी से अधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक रोजाना बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मानसून आने पर शहर के लोगों को आफत न उठानी पडे़। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पटियाला की राव समेत सभी प्वाइंटों का जायजा लिया है। इस मौके चीफ इंजीनियर सीबी ओझा भी मौजूद रहे है। रोड गलियों काे भी साफ रखने का काम चल रहा है। इन चीजों का भी रखना होगा ध्यान तेज बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को हिदायत दी है कि कटी हुई फसल को खुले में न रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों। पेड़ों के नीेचे खड़े न हो। बारिश के दौरान सावधानी से गाड़ी चलाए। बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-temperature-update-chandigarh-weather-update-chandigarh-meteorological-department-chandigarh-monsoon-reach-in-48-hours-update-maximum-temperature-increased-in-chandigarh-update-133249265.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...