चंडीगढ़ में मानसून की आज भी होगी बारिश: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, अगले तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट – Chandigarh News

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश के लिए अगले तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक चंडीगढ़ में बारिश होगी और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। अभी शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया है। इसमें पिछले 24 घंटे में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसमें भी 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है और यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। रात से रुक-रुक कर हो रही है बारिश चंडीगढ़ में अभी भी बादल छाए हुए हैं और रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 33 घंटे में शहर में 66.5 MM दर्ज की गई है। 1 जून से 30 जून के बीच में कुल 9.9 MM बारिश हुई थी। वहीं जुलाई के पहले तीन दिनों में इस महीने की कुल बारिश का लगभग 25% बारिश हो चुकी है। जिस कारण शहर में कई जगह पर जलभराव की समस्या भी आ रही है। लेकिन मानसून की पहली बारिश होने के कारण लोग इस बार इसका मजा ले रहे हैं। सुखना लेक पर बनाया कंट्रोल रूम मानसून के सीजन में सुखना लेख के जलस्तर को मॉनिटर करने के लिए 24 घंटे के लिए एक कंट्रोल रूम बना दिया है। आने वाले दिनों में बारिश से सूखना का जलस्तर बढ़ सकता है। सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने पर यहां से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला प्रशासन से संपर्क किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम सुखना के रेगुलेटरी एंड पर बनाया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से QRT टीम भी तैनात कर दी हैं। जो कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में काम करेंगी।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-weather-update-chandigarh-temperature-update-chandigarh-monsoon-update-chandigarh-sukhna-lake-update-133269138.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...