जालंधर आएंगे आज CM भगवंत मान: दोआबा और माझा एरिया के नेताओं से मिलेंगे, पुलिस ने एरिया की सुरक्षा बढ़ाई – Jalandhar News

जालंधर वेस्ट हलके में विधानसभा उप चुनाव के दौरान राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार आज और कल वह जालंधर में रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को वह जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से मीटिंग करेंगे और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करेंगे। सीएम मान की टीम द्वारा इसकी जानकारी सांझा की गई है। बता दें कि सीएम मान ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह हर हफ्ते दो दिन जालंधर में बैठेंगे। ऐसे में वह माझा और दोआबा के नेताओं के साथ मीटिंग कर सकेंगे। इसके लिए सीएम मान ने जालंधर में किराये पर घर भी लिया है। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AAP ने दर्ज की जीत आपको बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया। ऐसे में यह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/jalandhar/news/punjab-cm-bhagwant-mann-jalandhar-meeting-update-aap-punjab-133370989.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...

ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਸਵੱਛਤਾ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਡਾ ਪਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ...