खन्ना के कालेज में गैंगवार का लुधियाना कनैक्शन: पुलिस कस्ट्डी में बदमाश अजय ने किया खुलासा,लुधियाना के दो युवकों ने की फायरिंग – Ludhiana News

पंजाब के कस्बा खन्ना में AS कालेज में गोलियां चलाने और रिलायंस कंपनी का पेट्रोल पंप लूटने वाले युवक लुधियाना के रहने वाले है। फायरिंग में कॉलेज का एक कर्मी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। बदमाशों ने मौके पर 5 से 6 फायर किए है। इस केस में पुलिस ने अजय सिंह नाम के स्टूडेंट को पकड़ा है। सूत्रों मुताबिक अजय ने पुलिस कस्ट्डी में खुलासा किया है कि गोलियां चलाने वाले दो युवक लुधियाना के है। खन्ना पुलिस ने लुधियाना में दी दबिश बीते शाम खन्ना पुलिस लुधियाना पहुंची। दरेसी, खुड्ड मोहल्ला, चंडीगढ़ रोड और हैबोवाल के इलाकों में पुलिस ने दबिश दी। दोनों बदमाश नहीं मिले तो पुलिस को बेरंग वापस खाली हाथ लौटना पड़ा। दोनों युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है। एक युवक तो अभी 6 अप्रैल को ही जेल से बाहर आया है। खन्ना पुलिस ने AS कालेज में पढ़ते छात्र अजय सिंह को दबोचा तो उसने माना कि उसने अपने दो दोस्तों को लुधियाना से बुलाया था। अब फरार बदमाशों को दबोचने के लिए खन्ना पुलिस जिला पुलिस की भी मदद ले रही है। कई इलाकों के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे है। ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में आए बदमाश
बदमाश ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार होकर आए। रास्ते में गाड़ी में तेल डलवाया और गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लूट भाग निकले। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करनी शुरू कर दी। कॉलेज में एडमिशन लेने आए थे छात्र
जानकारी के अनुसार एएस कॉलेज में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने आए थे। इसी दौरान दो ग्रुप में झगड़ा हो गया। एक ग्रुप अपने बाहरी साथियों समेत मौके पर था। इनके पास ग्रे रंग की स्विफ्ट कार थी। कार से निकले कुछ युवकों ने धावा बोल दिया, और फायरिंग कर दी गई। इस दौरान कॉलेज के गेट पर अफरा तफरी मच गई। जब एक कर्मी देखने आया तो वहां उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल कॉलेज कर्मी हुसन लाल को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। कॉलेज में फायरिंग के बाद कार सवार आरोपियों ने बरधालां के पास एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया। वहां पैसे को लेकर झगड़ा किया। वहां भी पिस्तौल की नोक पर पंप कर्मी को लूटा और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी समराला की तरफ भागे। मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अमनीत कौंडल अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वारदात हुई है वो सदर थाना की हदबंदी है। सदर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी कौंडल ने कहा कि पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में रेड कर रही है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/ludhiana/news/punjab-khanna-as-collage-gang-war-connection-of-ludhiana-news-update-ludhiana-khanna-police-raid-gangsters-houses-crime-news-update-133389513.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...