पटियाला में विवाहिता ने किया सुसाइड: ससुराल वालों से परेशान होकर नहर में कूदी, ननद के भड़काने पर निकाला घर से बाहर – Patiala News

संगरूर की रहने वाली एक 32 साल की महिला ससुराल वालों से परेशान होकर भाखड़ा नहर में कूद गई। ‌नहर में कूदने वाली कमलप्रीत सिंह नामक इस महिला की डेडबॉडी 28 जुलाई शाम को पटियाला के नसूपुर इलाके से रिकवर हुई है। डेडबॉडी को रिकवर करने के बाद गोताखोरों की टीम ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद मृतक महिला के पिता गुरदर्शन सिंह पटियाला पहुंचे। पसियाना पुलिस ने मृतका के पिता की स्टेटमेंट के आधार पर आरोपी पति प्रदीप सिंह के अलावा सास ससुर और एक ननद के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर ली है। ‌ मारपीट कर घर से निकला था एफआईआर में शिकायतकर्ता गुरदर्शन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी कमलप्रीत की शादी प्रदीप सिंह के साथ हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में प्रदीप सिंह नशा करने लगा गया। इसके बारे में एक कमलप्रीत ने अपने सास ससुर को बताया तो इन्होंने बेटे को समझाने की बजाय कमलप्रीत कौर के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। 26 जुलाई को कमलप्रीत कौर की ननद अपने मायके घर आई थी। ‌ ननद के भड़काने के बाद कमलप्रीत कौर के ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस वजह से परेशान होकर कमलप्रीत कौर अपने ससुराल घर गांव चन्नों से पसियाना पुल पर पहुंची और यहां पर आकर भाखड़ा नहर में कूद गई।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/patiala/news/patiala-married-woman-commits-suicide-133393727.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...