अमृतपाल केस की आज HC में सुनवाई: NSA की समय अवधि बढ़ाने को दी है चुनौती, एक्ट लगाने को असंवैधानिक बताया – Punjab News

खडूर साहिब के सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तरफ से उन पर लागए गए नेशनल सिक्याेरिटी एक्ट (NSA) की समय अवधि बढ़ाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले की आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। केस की सुनवाई चीफ जस्टिस की अदालत में होगी। याचिका में उनका कहना है कि सांसद मेंबर पर NSA लगाना गलत है। एक साल से अधिक समय से जेल में बंद इस समय अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उनकी तरफ से अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि एनएसए की अवधि एक साल बढ़ाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक साल से अधिक समय अपने राज्य, रिश्तेदारों व लोगों से दूर है। उनके जीवन और स्वतंत्रता को असामान्य और क्रूर तरीके से छीन लिया गया है। अमृतपाल की सांसदी को भी चुनौती अमृतपाल सिंह की सांसदी को अब चुनौती दी गई है। इसको लेकर खडूर साहिब से ही आजाद उम्मीदवार रहे विक्रमजीत सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में 5 बातों को जिक्र किया गया है। दलील है कि अमृतपाल सिंह ने अपने नामांकन दस्तावेज में कई जानकारियां छुपाई हैं। नॉमिनेशन पेपर अधूरा है। फंड, डोनेशन, खर्च की जानकारी छुपाई गई है। धार्मिक स्थानों का इस्तेमाल वोट मांगने के लिए किया गया है। बिना मंजूरी से चुनाव प्रचार सामग्री छपवाई गई। चुनाव आयोग की अनुमति लिए बिना सोशल मीडिया पर प्रमोशन की गई। अब मामले की सुनवाई पांच अगस्त को होगी
https://www.bhaskar.com/local/punjab/news/punjab-chandigarh-mohali-amritpal-singh-khadoor-sahib-mp-amritpal-singh-dibrugarh-jail-national-security-act-khadoor-sahib-mp-amritpal-singh-nsa-case-hearing-punjab-and-haryana-high-court-upda-133396985.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...