चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार कम: शाम को छा सकते हैं बादल, कल कुछ इलाकों में बारिश की संभावना – Chandigarh News

चंडीगढ़ में आज भी बारिश के आसार कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज शाम को शहर में बादल छा सकते हैं। लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना कम है। कल के लिए मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल शहर में बारिश हो सकती है। आज पूरे दिन धूप निकलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। पिछले दिन तापमान में करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसमें भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ट्राईसिटी में सबसे कम तापमान पंचकूला का मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मोहाली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पंचकूला का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस हिसाब से पूरे ट्राईसिटी में पंचकूला का तापमान चंडीगढ़ और मोहाली की तुलना में थोड़ा कम है। मौसम विभाग ने आज सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। आगे इस प्रकार रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं कल के तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। 11 अगस्त को एक डिग्री सेल्सियस कम होकर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। फिर 12 अगस्त और 13 अगस्त को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इस समय वायु में नमी की आर्द्रता अधिकतम 82% और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक मौसम विभाग ने 283.5 एमएम बारिश दर्ज की है।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-weather-forecast-update-chandigarh-monsoon-update-chandigarh-temperature-update-133454878.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...