चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ आज चंडीगढ़ में: पीजीआई के 37वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, 80 को पदक और 508 को मिलेगी डिग्री – Chandigarh News

चंडीगढ़ पीजीआई में आज 37 वां दीक्षांत समारोह है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के चीफ जस्टिस डॉक्टर डीवाई चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो रहे हैं। वह सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ पीजीआई पहुंच जाएंगे। यहां पर वह 80 डॉक्टरों को उनके मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अच्छे काम के लिए पदक देकर सम्मानित करेंगे। वहीं 508 डॉक्टरों को डिग्री दी जाएगी। चंडीगढ़ पीजीआई के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई मुख्य न्यायाधीश संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं। 15 को दिया जाएगा गोल्ड मेडल दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए 15 डॉक्टरों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। जिसमें डॉक्टर पीयूष अग्रवाल और डॉक्टर अपूर्व शर्मा को कटारिया मेमोरियल गोल्ड मेडल और मेजर जनरल अमीर चंद गोल्ड मेडल कैटेगरी में पांच को यह पदक दिया जाएगा। इसी प्रकार बायो मेडिकल साइंसेज के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को भी गोल्ड मेडल मिलेगा। एनेस्थीसिया के क्षेत्र में डॉक्टर चेतन को प्रोफेसर वाईएस वर्मा गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा मेजर जनरल अमरचंद श्रेणी में कुछ डॉक्टरों को रजत और कांस्य पदक भी दिए जाएंगे। डॉक्टर पुरी होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा कई अन्य मेहमान भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसमें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रोफेसर जीडी पुरी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस जोधपुर को बुलाया गया है। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भी कुछ जज इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम पीजीआई के भार्गवा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-pgi-convocation-update-chandigarh-pgi-convocation-chief-guest-chief-justice-update-133460388.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...