लुधियाना में महिलाओं ने चुराए 1.10 लाख: बैक में जमा करने गया था युवक, बैग को ब्लेड से काटा, फॉर्म भर रहा था पीड़ित – Jagraon News

लुधियाना जिले के रायकोट में बैंक में पैसे जमा करवाने आए व्यक्ति के कुछ नौसरबाज महिलाओं ने 1 लाख से अधिक रुपए गायब कर दिया। जिसके बाद महिलाएं बैंक से रफूचक्कर हो गई। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी थाना रायकोट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अज्ञात महिलाओं पर थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पैसे चोरी कर महिलाएं हुई फरार थाना सिटी रायकोट के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित इंद्रजीत सिंह निवासी रायकोट ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि वह रानू होम्योपैथिक अस्पताल में मेडिकल सहायक काम करता है। करीब 12 बजे वह डॉक्टर इंद्रजीत कौर रानू के 1.10 लाख रुपए कैरी बैग में डाल कर पंजाब नैशनल बैंक में जमा करवाने गया था। इस दौरान बैंक के अंदर वह पैसे जमा करवाने वाला फॉर्म भरने लगा और रुपयों से भरा बैग टेबल पर रख दिया। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पास आकर खड़ी हो गई और उसके फॉर्म भरते-भरते ही एक महिला ने अपना दुपट्टा उस के कैरी बैग के ऊपर रख कर ब्लेड के साथ उसके कैरी बैग को काट कर उसमें रुपए गायब कर दिए। आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज इससे पहले कि उसे कुछ पता चलता दोनों महिलाएं बैंक से निकल गई। जैसे ही उसने फॉर्म भर कर बैग उठाया तो बैग खाली था जिसके बाद उसने शोर मचा दिया लेकिन तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थी। इस सबंधी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज कर लिया।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/ludhiana/jagraon/news/ludhiana-women-cut-bags-stole-110-lakh-rupees-133461314.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

श्री विश्वकर्मा पूजा के समापन पर लंगर का आयोजन।

सेक्टर 35- डी की मार्केट में 17/9/2024 तारीख से...

ਸੇਵਕ ਦੀ ਓੜਕ ਨਿਬਹੀ ਪ੍ਰੀਤਿ; ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਮੋਢੀ ਭਾਈ ਘਨ੍ਹੱਈਆ ਜੀ

ਸੇਵਾ, ਸਿਮਰਨ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚਾਹੁੰਣਾ ਸਿੱਖ ਧਰਮ...

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...