चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान 1.4 डिग्री हुआ कम, मोहाली-पंचकूला में हो रही बारिश – Chandigarh News

सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में मानसून दोबारा एक्टिव हुआ है। कुछ एरिया में बारिश होने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। तापमान भी कम हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। इसके अलावा ट्राइसिटी में मोहाली और पंचकूला में रविवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, आज भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इस बार 46.9 % कम हुई बारिश मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक गत चौबीस घंटे में 13.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पूरे शहर में एक समान बारिश नहीं हो रही है। कभी बारिश दक्षिणी के किसी एक सेक्टर तो कभी पंचकूला के साथ लगते एरिया में हो रही है। वहीं, आज आर्द्रता 62 से 92ं % दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 283.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जो कि सामान्य से 46.9 % कम है। हालांकि आगे आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। लेकिन किसी भी तरह का कोई अलर्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। चंडीगढ़ के सभी विभाग अलर्ट इस बार मानसून सीजन में उस हिसाब से बारिश नहीं हुई है। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन व नगर निगम अलर्ट है। रोड गलियों की सफाई करवाई जा रही है। इसके अलावा पटियाला की राव के किनारों को भी साफ करवाया गया है। वहीं, बारिश के समय सारे विभाग मिलकर काम करते हैं। अगर किसी एरिया में बारिश होने से जलभराव की दिक्कत बनती है तो लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट दिया जाता है। वहीं, पानी को निकालने की कोशिश की जाती है। वहीं, लोगों को सलाह दी जाती है कि बारिश के मौसम में उन्हीं सड़कों को चुने, जहां पर जलभराव की दिक्कत कम होती है।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-weather-update-chandigarh-rain-yellow-alert-mohali-and-panchkula-weather-update-133465540.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...

ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇ ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਕੀਤੀ ਸਾਬਿਤ : ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ

ਨਕੋਦਰ : ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ...

ਡੇੰਗੂ ਨੂੰ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਤੋ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲੋਕ ਦੇਣ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ: ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਸਿਵਲ...