पंजाब CM भगवंत मान जालंधर में ध्वजारोहण करेंगे: 1500 पुलिसकर्मी तैनात, 8 जगह स्पेशल नाकाबंदी; नो ड्रोन जोन एरिया घोषित – Jalandhar News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। सीएम सुबह स्टेडियम पहुंच सलामी लेंगे। जिसके बाद ध्वजारोहण की रस्म होगी। समारोह को लेकर रक्षा एजेंसियां अलर्ट है। इसके लोकर खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सड़कों पर उतरे हुए है। शहर में करीब 8 जगहों पर विशेष नाकाबंदियां की जा रही हैं। शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है। आज सड़कों पर 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिम तैनात है ताकि कोई शरारती व्यक्ति आजादी दिवस समारोह में खलल न डाल सके। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पता चले तो वह 112 पर कॉल करके इसकी जानकारी दें ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। जिले में नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित
CP स्वप्न शर्मा ने जालंधर कमिश्नरेट के तहत आने वाले इलाकों में नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन की घोषणा की है। खुफिया एजेंसियों से सूचना है कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जगहों पर अराजक तत्व अशांति फैला सकते है। जिसके मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को 14 अगस्त से 15 अगस्त तक नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके तहत किसी भी खुशी के मौके पर ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस द्वारा जारी आदेशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/jalandhar/news/punjab-independence-day-2024-live-update-cm-bhagwant-mann-jalandhar-133483615.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...