खन्ना में सीएम भगवंत मान आज: शहीद करनैल सिंह को श्रद्धांजलि देंगे, राजा वडिंग, प्रताप बाजवा, सुखबीर बादल और मजीठिया भी आएंगे – Khanna News

खन्ना में आज पंजाब के सीएम भगवंत मान आ रहे हैं। सीएम यहां गांव ईसडू आएंगे। यह गोवा की आजादी के महान शहीद करनैल सिंह का पैतृक गांव है। हर साल 15 अगस्त को गांव में राज्य स्तरीय शहीदी समारोह होता है। सीएम मान शहीद के बुत पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। शहीद की पत्नी चरणजीत कौर का सम्मान भी किया जाएगा। पुलिस छावनी में तब्दील गांव इसे देखते हुए गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। आज सुबह ही डीसी लुधियाना साक्षी साहनी तथा एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। बता दें कि सीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे। अनाज मंडी ईसडू में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से करीब 200 मीटर दूर शहीद की प्रतिमा है। हेलीपैड से सीएम की गाड़ियों का काफिला वहां जाएगा और श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम वापस चले जाएंगे। इस दौरान सीएम मान शहीद के नाम पर गांव में बनाई अति आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन भी करेंगे। कांग्रेस और अकाली दल की शहीदी कांफ्रेंस 15 अगस्त को खन्ना के मलेरकोटला रोड पर गांव ईसड़ू में सीएम विजिट के अलावा अन्य सियासी दल भी शहीदी कांफ्रेंस करेंगे। कांग्रेस की तरफ से पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आ सकते हैं। इनकी शहीदी कांफ्रेंस इकोलाहा गांव में बादशाह पैलेस में होगी। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया आएंगे। इनकी कांफ्रेंस कोहेनूर पैलेस में होगी।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/ludhiana/khanna/news/khanna-cm-bhagwant-mann-shahid-karnail-singh-tribute-133486969.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...