पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान: पंजाब CM आज हॉकी टीम के खिलाड़ियो को देंगे 1-1 करोड़, 9.35 करोड़ बांटी जाएंगी – Punjab News

पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पंजाब के खिलाड़ियों का आज रविवार को पंजाब सरकार द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस दौरान कुल 9.35 करोड़ की नकद पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी। प्रोग्राम सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MGSIPA) में संपन्न होगा। प्रोग्राम के लिए सारी तैयारियां सरकार की तरफ से पूरी कर ली गई हैं। प्रोग्राम सुबह 11 बजे शुरू होगा। हॉकी टीम में शामिल थे यह खिलाड़ी सरकार की तरफ से ब्रांज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। टीम में शामिल 11 खिलाड़ियों में से दस तो पंजाब से संबंध रखते हैं। इनमें मिडफील्डर मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक, अमृतसर से (हॉकी टीम के कप्तान) हरमनप्रीत सिंह, मिडफील्डर गुरजंट सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर शमशेर सिंह, कपूरथला से स्थानापन्न खिलाड़ी पाठक और युगराज सिंह शामिल है। इनमें से ज्यातदार खिलाड़ी पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर है। कुछ दिन पहले उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात भी की थी। ओलंपिक में हिस्सा लेने वालों को 15 लाख सरकार की तरफ से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सारे खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। कुल 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न गेम्स में हिस्सा लिया था। इनमें शूट सिफत कौर समरा, अंजुम मोदगिल,विजयवीर सिंह सिद्धू,अर्जुन सिंह चीमा, अर्जुन बबूटा और राजेश्वरी कुमारी शामिल है। शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर, पैदल चाल में अक्षदीप सिंह, गोल्फर गगनजीत भुल्लर और शेष हॉकी टीम खिलाड़ी शामिल है। हालांकि पिछली बार हॉकी टीम के खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस सेवा और पंजाब सिविल सेवा के पदों पर नियुक्ति दी थी।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/news/punjab-government-paris-olympics-medal-winners-and-participants-honor-ceremony-update-cm-bhagwant-mann-133500114.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

श्री विश्वकर्मा पूजा के समापन पर लंगर का आयोजन।

सेक्टर 35- डी की मार्केट में 17/9/2024 तारीख से...

ਸੇਵਕ ਦੀ ਓੜਕ ਨਿਬਹੀ ਪ੍ਰੀਤਿ; ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਮੋਢੀ ਭਾਈ ਘਨ੍ਹੱਈਆ ਜੀ

ਸੇਵਾ, ਸਿਮਰਨ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚਾਹੁੰਣਾ ਸਿੱਖ ਧਰਮ...

ਭਿਖਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪੀਰਾਂਪੁਰੀ ਨਕੋਦਰ ਦਾ ਮੰਦਾਹਾਲ

ਨਕੋਦਰ: ਨਕੋਦਰ ਸ਼ਹਿਰ, ਜੋ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਦੀ ਵੀਰਾਨੀ...

पी जी जी सीजी 42 में मिलेट्स कुकरी प्रतियोगिता का आयोजन।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़...