चंडीगढ़ में सोमवार रात से बदलेगा मौसम: 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में बढ़ोतरी, 35 डिग्री के पार पहुंचा – Chandigarh News

सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में कल रात से मौसम बदल जाएगा। आने वाले दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि आज रविवार के लिए बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन इलाके में बादल छाए रहेंगे और हलकी बारिश भी हो सकती है। इस तरह की स्थिति पंचकूला और मोहाली की है। इलाके में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 दर्ज किया किया। जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। 24 घंटे में आठ एमएम बारिश दर्ज शहर में कई दिनों से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हो रही है। लेकिन मानसून सीजन में होने वाली बारिश से यह अभी तक कम है। एक जून से लेकर अब तक 512.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि इन दिनों में औसतन 520.9 एमएम बारिश होती है। इस हिसाब से 22.9 एमएम बारिश कम हुई है। हालांकि गत दिवस 8.1 एमएम बारिश एक दिन में दर्ज हुई है। वहीं, आर्द्रता 69 से 92 के बीच बनी हुई है। ऐसा रहेगा पूरा सप्ताह मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 अगस्त को बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। जबकि 26 रात से मौसम बदलेगा। 27 और 28 अगस्त भारी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और 29 और 30 अगस्त को भी मौसम साफ हो जाएगा। किसी भी तरह का बारिश का अलर्ट नही है। पूरे सप्ताह इलाके का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के बीच में रहने के आसार है। बारिश में इन चीजों का रखे ख्याल
मौसम विभाग का कहना है कि भले ही बारिश थोड़ी हो या बहुत लेकिन अलर्ट रहने की जरूरत अधिक रहती है। ऐसे में पानी से भरे इलाकों में जाने से परहेज करना चाहिए। जो भी कमजोर स्ट्रक्चर हो उनके नीचे खडे़ होने से बचना चाहिए। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। गाड़ी धीरे चलानी चाहिए। जहां तक हो सके घर से तय समय से पहले निकलना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में जाम की दिक्कत होती जाती है। इसके अलावा घरों में छतों आदि पर पानी जमा न होने दे।
https://www.bhaskar.com/local/chandigarh/news/chandigarh-weather-update-panchkula-and-mohali-weather-alert-update-133536744.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...