पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी: कांग्रेस प्रधान की जिला प्रधानों से मीटिंग, SAD संसदीय बोर्ड के दौरे शुरू – Punjab News

पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली (SAD) और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पार्टी के जिला प्रधानों से मीटिंग की है। इसमें कई पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान जहां उन्होंने सारे हलकों का फीडबैक लिया। वहीं, चुनाव के लिए रणनीति बनाई है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव काफी अहम है। क्योंकि पहले इन 4 सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। दूसरी तरफ SAD के संसदीय बोर्ड ने चब्बेवाल (होशियारपुर) का दौरा किया है। इन 4 सीटों पर होने हैं उपचुनाव डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर), चब्बेवाल (होशियापुर), गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) बरनाला (संगरूर) सीटों पर उप चुनाव होने हैं। क्योंकि इन चारों सीटों के विधायक अब लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। साथ ही सभी ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है, विधानसभा स्पीकर उसे मंजूर भी कर चुके हैं। इन चारों सीटों पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान AAP नेता राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग लुधियाना और गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद बने हैं। आप की तरफ से CM मान संभाल रहे कमान APP भी उपचुनाव की तैयारी में है। सीएम भगवंत मान चारों हलकों का खुद दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा में मालवा नहर प्रोजेक्ट को लेकर जायजा लिया है। गुरदासपुर जिले रेलवे फ्लाई ओवर का शुभांरभ उन्होंने 29 जुलाई को किया है। जबकि संगरूर जिलों में रक्षा बंधन से लेकर दो प्रोग्राम हुए हैं। इससे पहले पार्टी ने डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह धालीवाल को इंचार्ज और अमनशेर सिंह शैरी कलसी को को-इंचार्ज नियुक्त किया था। इसी तरह गिद्दड़बाहा से अमन अरोड़ा को इंचार्ज और दविंदर सिंह लाड़ी को को-इंचार्ज, चब्बेवाल से हरजोत बैंस को इंचार्ज और कर्मबीर सिंह घुम्मन को को-इंचार्ज और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को इंचार्ज और चेतन सिंह जोड़ामाजरा को को-इंचार्ज लगाया है। SAD का संसदीय बोर्ड ले रहा है फीडबैक SAD भी इन चुनावों को लेकर गंभीर है। यह सीटें उनके लिए भी अहम है। क्योंकि गिदड़बाहा सीट बादलों की पुरानी सीट है। इसमें केवल कांग्रेस 5 बार जीती है। इसके अलावा यहां से अकाली दल जीता है। इस सीट पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के चुनाव लड़ने की चर्चा है। वह लगातार कई दिनों से हलके में एक्टिव है। वहीं, हलके के लोगों से अपने पुराने रिश्तों की दोहाई देकर संपर्क कर रहे हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवार व फीडबैक लेने के लिए संसदीय बोर्ड अब चारों हलकों का दौरा कर रहा है। शनिवार को बोर्ड अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में टीम चब्बेवाल पहुंची थी। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं से मीटिंग की है। बोर्ड 27 अगस्त को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) और 28 अगस्त को बरनाला का दौरा करेगा। जबकि गिदड़बाहा का दौरा बाद में किया जाएगा। बोर्ड के अन्य सदस्य महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह रणीके, हीरा सिंह गाबड़िया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे। गिद्दड़बाहा की तिथि जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी। भाजपा मेंबरशिप मुहिम के बहाने हुई एक्टिव भाजपा भी इन सीटों पर चुनावों की तैयारी कर रही है। पार्टी मेंबरशिप मुहिम के बहाने शहर से लेकर गांवों तक अपने आधार को मजबूत करने में जुटी हुई है। सभी बडे़ नेता जिलों में जाकर मीटिंग कर रहे है। पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ भी एक्टिव है। जहां तक जिन हलकों में चुनाव होने है। वहां बीजेपी मजबूत आधार रखती है। इसके अलावा कई बड़े नेता भी पार्टी में शामिल हुए है। 2022 में यह थी पार्टियों की स्थिति राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटें है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP 92, कांग्रेस 18, शिरोमणि अकाली दल 3, भाजपा 2 और एक आजाद उम्मीदवार जीते थे। हालांकि अब अकाली दल के 2 ही विधायक रह गए हैं। क्योंकि बंगा के विधायक डॉ. सुखिवंदर सिंह सुक्खी आप में शामिल हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
https://www.bhaskar.com/local/punjab/news/punjab-four-assembly-seat-by-elections-preparation-of-political-parties-update-133536922.html

Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...