Forced Child Marriage Of Boy And Girl In Bhulatth – Jalandhar News
F


एक साल पहले हुआ विवाह, पति समेत सात लोग पर एफआई

Trending Videos

लड़की व उसकी मां की शिकायत पर सीडीपीओ विभाग ने कार्रवाई को लिखा

संवाद न्यूज एजेंसी

भुलत्थ (कपूरथला)। भुलत्थ में एक नाबालिग लड़की और लड़के का बाल विवाह करवाने का मामला सामने आया है। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर लड़की और उसकी मां की ओर से शिकायत करने के बाद बाल सुरक्षा विभाग के आदेश पर पति सहित शादी में शामिल होने वाले सात बरातियों पर थाना भुलत्थ में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

भुलत्थ निवासी एकनाबालिग लड़की मूल निवासी होशियारपुर ने 5 सितंबर को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अपने बाल विवाह की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने भुलत्थ के गांव कामराय निवासी कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसकी शादी करमजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह से 20 जून 2023 को करवाई गई थी। उस समय करमजीत सिंह भी नाबालिग था। जांच बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से नडाला के सीडीपीओ बलविंदरजीत सिंह को सौंपी गई। सीडीपीओ बलविंदरजीत सिंह के अनुसार उक्त बाल विवाह में वर्ष 2023 में दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का होने के बाद दोनों पक्षों में एक एग्रीमेंट हुआ था। इसमें दोनों बच्चों के बालिग होने के बाद उनकी शादी करवाए जाने की बात तय हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और 20 जून 2023 को दोनों बच्चों का जबरन बाल विवाह करवा दिया गया।

लड़की की मां ने यह भी बताया कि लड़की की उम्र 13 साल 7 महीने थी और उसका दूल्हा करमजीत सिंह भी विवाह के समय नाबालिग था। बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से सीडीपीओ बलविंदरजीत सिंह ने उक्त मामले की जांच के बाद बाल विवाह में शामिल हुए करमजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र सरवन सिंह, प्रभजोत कौर पुत्री लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ़ जॉली, चाची सुक्खो सभी वासी गांव कामराय तथा बालवीर कौर पत्नी संदीप सिंह निवासी भुलत्थ पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस बाल विवाह में ये सभी लोग शामिल थे।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...