Jalandhar Electric Battery businessman Couple suicide case update wife also dead | Jalandhar | Aman Nagar | Jalandhar Police | Jalandhar Police | जालंधर में ग्रैंड बैटरी कारोबारी सुसाइड केस: इलाज दौरान पत्नी की मौत, स्टोरेक्स बैटरी कंपनी मालिकों से थे परेशान, 7 दिनों से आरोपी फरार – Jalandhar News
J


पति ईश वछेर की पहले ही हो चुकी थी मौत। अब इंदु वछेर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पंजाब के जालंधर में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ बीते 3 अक्तूबर को जहर निगल लिया था। जिसमें बैटरी कारोबारी ईश वछेर की मौत हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी इंदु वछेर का गंभीर परिस्थितियों में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात इंदु वछेर की

.

देर रात अस्पताल वालों ने मामले की जानकारी पुलिस और परिवार के साथ साझा की है। पुलिस ने इंदु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया था, मगर अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

घटना को 7 दिन बीते, मगर नहीं हुई कार्रवाई

बता दें कि इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने स्टोरेक्स बैटरी के मालिक निर्मल सिंह और परमवीर सिंह निवासी कृष्णा नगर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उक्त घटना को करीब सात दिन बीत चुके हैं।

मगर पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मरने से पहले आरोपियों के नाम पीड़ित द्वारा सुसाइड नोट में लिए गए थे। मगर फिर भी आरोपियों की गिरफ्तार थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस नहीं कर पाई है।

कारोबारी से बरामद किया गया सुसाइड नोट।

सुसाइड के बाद बरामद किया गया नोट।

दंपति स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से थे परेशान

सुसाइड से पहले दंपती ने 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में दंपति ने फोकल पॉइंट के स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी से दुखी होकर उन्होंने ये कदम उठाया। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इन्वर्टर कारोबारी ईश वछेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कर दिया था।

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला था कि ईशा वछेर मूल रूप से जालंधर के अमन नगर के रहने वाले थे। उनका भी कारोबार फोकल पॉइंट में ही है। जहां वह गैरेड बैटरी के नाम से अपना कारोबार चलाते हैं। उनकी फर्म बैटरी बनाने काम करती है।

बेटे ने पैसे लेने के लगाए आरोप

पुलिस को दर्ज करवाए गए ईश वछेर के बेटे विभोर ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा स्टोरेक्स बैटरी को माल सप्लाई किया जाता था। उन्होंने स्टोरेक्स बैटरी के मालिकों से लगभग 90 लाख रुपए लेने हैं। पिछले काफी समय से जब भी उसके पिता पैसे मांगते तो उन्हें डराया धमकाया जाता था।

आगे विभोर ने आरोप लगाए थे कि उसके माता-पिता ने स्टोरेक्स बैटरी के निर्मल सिंह और परमवीर की प्रताड़ना से दुखी होकर ये कदम उठाया था। साथ ही विभोर ने पिता की मौत के बाद मिला सुसाइड नोट भी पुलिस को दिखाया, जिसमें उन्होंने साफ साफ लिखा हुआ है कि स्टोरेक्स कंपनी के मालिकों की प्रताड़ना से दुखी होकर ही वो ये कदम उठा रहे थे।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...