.
जिले के निकटवर्ती गांव माहमूजोया के मनन कंबोज, पुत्र कंवल कंबोज ने बैंकॉक में हुई अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। राजस्थान के जयपुर में चल रही नॉर्थ इंडिया हैपक्विंडो चैंपियनशिप में भी मनन कंबोज ने कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार भी श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र मनन कंबोज ने अपने शानदार प्रदर्शन से नेशनल लेवल पर कांस्य पदक अपने नाम िकया। मनन कंबोज के दादा सर्वन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनन के घर पहुंचने पर उसका ढोल धमाकों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। मनन के कोच अमन कंबोज ने कहा कि मनन ने आज तक जितने भी मुकाबले किए हर बार उसमें पदक जीता है।