Lawrence Gang Haryana Shooters Criminal Cases; Baba Siddique | Sukhdev Gogamedi – Sidhu Moosewala | हरियाणा के शूटरों की 4 प्रमुख वारदातें: बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले मूसेवाला, गोगामेड़ी को मारा; सलमान के घर पर फायरिंग भी कर चुके – Kaithal News
L


मुंबई में NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर) को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसमें हरियाणा के कैथल जिले के एक 23 वर्षीय युवक गुरमेल सिंह का नाम सामने आया है।

.

यह पहली बार नहीं है जब हरियाणा के किसी शूटर का नाम देश के किसी बड़े हत्याकांड से जुड़ा हो। इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में भी हरियाणा के शूटरों का नाम आया था।

ये सभी वारदातें गैंगस्टर लॉरेंस और उसकी एसोसिएट गैंग रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई द्वारा करवाई गई हैं। इन सभी घटनाओं को अंजाम देने का तरीका ठीक वैसा ही था, जैसा बाबा सिद्दीकी की हत्या में अपनाया गया। पहले रेकी, फिर फायरिंग और बाद में हत्या की जिम्मेदारी।

सभी मामलों में जेल कनेक्शन सामने आया बता दें कि चारों मामलों में एक और चीज एक जैसी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि लॉरेंस गैंग के साथ उनका लिंक जेल के अंदर बना था। हत्या और हत्या की कोशिश के केस में जेल में गए युवकों को लॉरेंस गैंग के गुर्गे टारगेट करते हैं।

उन्हें साथ देने का झांसा दिया जाता है और फिर उन्हें अपनी गैंग के साथ जोड़ लिया जाता है। चारों मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपी ऐसे ही हैं। कोई हत्या की कोशिश तो कोई हत्या के केस में जेल गया था। जेल में ही वह लॉरेंस के गुर्गों के जरिए लॉरेंस के साथ जुड़ गए। फिर पैसों और नाम बनाने के लालच में बड़ी-बड़ी वारदातें कर डालीं।

शूटर चुनते समय ऐसे लोगों को देखा जाता है, जो डरते न हों और परिवार से ज्यादा किसी का संबंध न हो। सभी मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के परिवार की एक ही कहानी थी कि हमारा बच्चा हमारे कहने से बाहर है। पुलिस को जो करना है कर दे। सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए गुरमेल सिंह की दादी का भी यही कहना था कि उसे चौक में खड़ा कर गोली मार दो।

हरियाणा के शूटरों का इन नामी वारदातों में हाथ…

1. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी के साथ चरखी दादरी के दीपक मुंडी और झज्जर से कुलदीप उर्फ कशिश का नाम सामने आया था। इन चारों ने अन्य शूटरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 19 वर्षीय अंकित सिरसा के परिजनों ने तो उससे यह कहकर रिश्ता तोड़ लिया कि इस लड़के ने हमारी बदनामी करवाई है।

इसे चाहे तो फांसी हो जाए। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छापे मारे थे, जहां से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने ली।

2. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: दिसंबर 2023 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव दोगड़ा जाट का रहने वाला नितिन फौजी शामिल रहा। उसका ससुराल राजस्थान के बहरोड़ में है। वारदात के 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

नितिन 12वीं पास करने के बाद आर्मी में 19 जाट बटालियन में भर्ती हो गया। उसकी पोस्टिंग अलवर में थी। वह नवंबर 2023 में छुट्‌टी पर आया था। 9 नवंबर को वह अपने घर से गाड़ी ठीक कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। फौजी के पिता कृष्ण कुमार पूर्व सैनिक हैं।

घर वालों ने उसे 9 नवंबर के बाद टीवी पर चल रहे गोगामेड़ी मर्डर के CCTV फुटेज में गोलियां चलाते देखा था। नितिन फौजी ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी। उसके साथ राजस्थान का शूटर रोहित भी था।

3. सलमान खान के घर पर फायरिंग: इसी साल अप्रैल में हुई सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में एक शूटर विशाल उर्फ कालू का नाम सामने आया, जो गुरुग्राम के महावीरपुरा का रहने वाला है। कैमरे में उसकी तस्वीर आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ।

कालू की बहन ने एक मीडिया चैनल को बताया था कि विशाल इसी साल फरवरी महीने से ही घर से गायब था। कालू की बहन ने कहा कि कालू जब से गायब हुआ है, तब से न तो उसकी कोई कोई खोज खबर है और न ही उसने कभी फोन से संपर्क किया।

कौन है विशाल उर्फ कालू कालू, राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का खास शूटर है। रोहित गोदारा, लॉरेंस गैंग से जुड़ा है। कालू ने रोहतक के एक स्क्रैप कारोबारी सचिन गोदा की हत्या की थी, जिसकी CCTV फुटेज और हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट भी सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था।

गुरुग्राम के रहने वाले कालू ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें फायरिंग और बाइक चोरी जैसे मामले भी शामिल हैं।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...