Punjab-Chandigarh weather and air quality update,। temperature। rain update। cold wave update, | पंजाब-चंडीगढ़ में पूरा सप्ताह मौसम रहेगा साफ: तापमान में 0.2 डिग्री कम हुआ, बठिंडा की हवा प्रदूषित, 162 पराली जलाने के केस रिकॉर्ड – Punjab News
P

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाला पूरा सप्ताह मौसम साफ रहेगा।

पंजाब में आने वाला पूरा सप्ताह मौसम साफ रहेगा। बारिश और आंधी को काेई अलर्ट नहीं है। हालांकि वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जो कि चिंता का कारण बना हुआ है। बठिंडा की स्थिति ज्यादा खराब चल रही है। वहीं अब दिन का तापमान भी कम होने लगा है। अधिकतम तापमान

.

लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में हवा भी खराब

राज्य में पराली जलाने के मामले में सामने आने लगे हैं। इस वजह से पॉल्यूशन का स्तर भी बढ़ने लगा है। सुबह पांच बजे बठिंडा का AOI स्तर 192 दर्ज किया है। जबकि मंडी गोबिंदगढ़ का AOI 126, पटियाला 104 और लुधियाना का 114 दर्ज किया गया है। वहीं, जालंधर का AOI 88, खन्ना 92, रूपनगर 94 और अमृतसर में 92 दर्ज किया गया है। जिन शहरों में AOI 100 से से ज्यादा है, वहां की हवा में सांस लेने से फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग हाे सकते हैं।

162 जगह पराली जलाने के केस रिकॉर्ड

राज्य सरकार द्वारा भले ही पराली जलाने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी यह मामले नहीं रुक रहे हैं। रविवार को कुल 162 पराली जलाने के केस दर्ज किए है। अमृतसर में 48 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं। जबकि पटियाला 26, तरनतारन 38, संगरूर 16, मालेरकोटला, गुरदासपुर, व कपूरथला में चार-चार पराली जलाने के केस दर्ज हुए हैं।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – रविवार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – रविवार शाम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।


Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

जसवीर सिंह बंटी और तरुण मेहता ने पदवार ग्रहण किया।

चंडीगढ़ नगर निगम में नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर...