Punjab Ludhiana Two Cylinders Exploded Bhamian Road News Update| Ludhiana street vendors Cylinders News Update | लुधियाना में दो सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट: रेहड़ी संचालकों की हुई झड़प,पड़ोसी ने शराब के नशे में लगाई तीन रेहड़ियों को आग – Ludhiana News
P


लुधियाना में बीती रात भामिया रोड त्रिकोणा पार्क के नजदीक चौपाटी में रात 3 बजे आग लग गई। आग लगने से फास्ट फूड की तीन रेहड़ियां जलकर राख हो गई। रेहड़ियों में पड़े दो LPG सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। चौपाटी में रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने ही अपने पड़ोस

.

चौपाटी में किया युवक ने हंगामा

जानकारी देते हुए सिमरन ने बताया कि ब्रदर्र फूड पाइंट के नाम से उनकी तीन रेहडियां चौपाटी में लगती है। उनके साथ ही एक अन्य फूडी पाइंट नाम से रेहड़ी लगती है। उस रेहड़ी को एक महिला और उसका बच्चा चलाता है। उस महिला का पति अक्सर शराब पीकर चौपाटी में हंगामा करता है। देर रात भी उस व्यक्ति ने चौपाटी में आई कुछ महिलाओं के सामने शराब के नशे में गालियां दी। उसे जब रोका गया तो गुस्से में उस व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। सिमरन ने कहा कि रात को हंगामा होने के कारण वह रेहड़ी से सिलेंडर व अन्य सामान घर नहीं ले जा सका।

रेहड़ी संचालकों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

3 बजे न्यूज पेपर सप्लायर ने किया सूचित

वह पुलिस चौकी उक्त व्यक्ति की शिकायत देने चला गया। रात करीब 3 बजे उसे इलाके से गुजर रहे न्यूज पेपर सप्लायर का फोन आया जिसने उन्हें बताया कि उनकी रेहड़ियों को आग लगी हुई है। सिमरन मुताबिक जब मौके पर देखा तो तीनों रेहड़ियां राख हो चुकी थी। रेहड़ियों में पड़े दो सिलेंडर भी ब्लास्ट के कारण फट चुके थे।

पुलिस ने रेहड़ी को आग लगाने वाले व्यक्ति के घर आज सुबह रेड भी की लेकिन वह फरार है। सिमरन मुताबिक उनका डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि सरबजीत लवी नाम के युवक की सिमरन व उसके भाई के साथ देर रात झड़प हुई है। शक है कि सरबजीत ने ही रात 3 बजे रंजिश में रेहड़ियों को आग लगाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...