Young Man Committed Suicide Hanging Khanna News | खन्ना में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया: मां को बोला था- सोने जा रहा हूं; 4 महीने पहले हुई थी शादी – Khanna News
Y

खन्ना के माजरा राहौण गांव में रविवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान करणवीर सिंह (28) के तौर पर हुई। करणवीर का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी

.

करणवीर के ताया रणधीर सिंह ने बताया कि करणवीर अपनी मां के साथ अकेला रहता था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जून 2024 में करणवीर की शादी हुई। शादी के बाद पत्नी कनाडा चली गई। करणवीर ने भी कनाडा जाने के लिए पेपर लगा रखे थे। करणवीर दोपहर के समय अपनी मां को यह बात कहकर कमरे में सोने चला गया कि रात को पत्नी का फोन आता है। इसलिए उसे अभी आराम करना है। कुछ समय बाद मां ने कमरे का गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आसपास के लोगों को बुलाया गया। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे से करणवीर लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में करणवीर ने बेड की चादर से फंदा लगाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। करणवीर का फोन कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज करके भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया गया।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...