Punjab Ludhiana road accident update Murti visarjan | लुधियाना में ऑटो पलटा, एक की मौत: 4 युवक गंभीर रूप से घायल; सतलुज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे दोस्त – Ludhiana News
P


दुर्घटना में मनोज कुमार की जान चली गई। – फाइल फोटो

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर शाम को दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच

.

दुर्घटना के PHOTOS…

अस्पताल में पहुंचे घायलों के परिजन।

मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी।

मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी।

अस्पताल पहुंचा मनोज कुमार का शव।

अस्पताल पहुंचा मनोज कुमार का शव।

सतलुज दरिया से विसर्जन कर लौट रहे थे लोग अस्पताल में सतविंदर सिंह और परवीन ने बताया कि सोमवार देर शाम को मनोज कुमार, राजू, रमेश समेत 5 लोग सतलुज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद सभी दोस्त ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे कि लुधियाना-जालंधर बाईपास मेट्रो के पास ऑटो अचानक बेकाबू होकर पलट गया।

ऑटो पलटने से सवार मनोज कुमार (26) की मौत हो गई। वह लुधियाना का रहने वाला था। जबकि, बाकी 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हरविंदर कुमार ने कहा कि घायल के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...