Punjab-Chandigarh Weather Update, Cold Wave, Temperature, | पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड की दस्तक: अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री हुआ कम, दिवाली के बाद तेजी से गिरेगा तापमान – Punjab News
P

पंजाब में आज मौसम रहेगा साफ । सुबह के समय चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम हल्की ठंड शुरू हो गई। दिन में गर्मी जरूर है। वहीं, सभी जिलों में अधिकतम तापमान कम होने लग पड़ा है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अब यह नॉर्मल के करीब पहुंच

.

राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। ऐसी स्थिति न्यूनतम तापमान की है। वहीं, इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि पराली जलाने की वजह वायु प्रदूषण की दिक्कत जरूर आ रही है। वहीं, दिवाली के बाद एकदम ठंड बढ़ने के आसार है।

इस तरह का बना हुआ है मौसम

इसके अलावा पंजाब में पराली जलाने का असर अब हवा पर पड़ने लगा है। इस वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। अमृतसर में AQI 114 दर्ज किया गया है। जबकि बठिंडा में AQI का स्तर 87 पर पहुंच गया है। दो दिन वहां पर का स्तर काफी बढ़ गया था। वहीं, जालंधर का AQI 110, खन्ना 109, लुधियाना 152, मंडी गोबिंदगढ़ 113 और पटियाला में 113 दर्ज किया गया है।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – सोमवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – सोमवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...