Bathinda police team Stone pelting CIA incharge injured | बठिंडा में पुलिस टीम पर पथराव: सीआईए इंचार्ज समेत 4 घायल, की हवाई फायरिंग, पूर्व सरपंच बोले- पुलिस ने बरसाए डंडे – Bathinda News
B


ग्रामीणों के हलमे से घायल पुलिस के जवान अस्पताल में उपचार कराते हुए।

मंगलवार की देर रात करीब 1.30 बजे पंचायत चुनाव की गिनती दौरान गांव भोडीपुरा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिस पर पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की। जिसके बाद भीड तीतर भीतर हो गई। बुधवार की

.

पुलिस पर हुए पथराव से सीआईए 1 के इंचार्ज नवरीत सिंह समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इंचार्ज के सिर पर चोट ज्यादा होने कारण उनको पांच टांके लगाए गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बठिंडा में दा​खिल कराया गया है। इसकी पुष्टि एसएसपी अमनीत कोंडल ने की है।

पूर्व सरपंच ने पुलिस पर लगाए आरोप

पुलिस की मारपीट का ​शिकार हुए जख्मी पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह भोडीपुरा ने बताया कि मंगलवार शाम जब पंचायत चुनाव की गिनती स्कूल में हो रही थी तो वह स्कूल से कुछ दूरी पर थे। इसी दौरान कुछ पुलिस कर्मी उनके पास आए उनको भगाने लगे। इस दौरान बहसबाजी हो गई। जख्मी सुखदेव ने आरोप लगाया कि जब उनको एवं गांव के अन्य लोगों को पता चला कि पुलिस दूसरे पक्ष की सहायता कर रही है तो उन्होंने इस बाबत एतराज जताया। इतने में पुलिस कर्मियों ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर ​दिए। पुलिस के साथ मौजूद विरोधी पक्ष के जोगा सिंह नामक व्य​क्ति ने अपनी पिस्तौल से फायर कर दिए।

सिविल अस्पताल में भर्ती पुलिस का जवान।

सभी आरोप बेबुनियाद- एसएसपी

पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि जब पुलिस ने ग्रामीणों को पीटना शुरू कर दिया तो गांव के अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस का सामना किया। पूर्व सरपंच का आरोप था कि पुलिस अगर मतभेद ना करती तो शायद इतनी बात ना बढती, लेकिन पुलिस ने मामलें को सुलझाने की बजाय उलझा दिया।

वहीं, दूसरी तरफ एसपी सिटी नरिंदर सिंह का कहना था कि पुलिस ने उक्त मामलों की जांच करते हुए भीड में शामिल लोगों के ​खिलाफ थाना दयालपुरा में वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अमनीत कोडंल का कहना था कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

गांव चक्क फतेह सिंह वाला में भी पथराव

इसके अलावा रात बारह बजे पंचायत चुनाव की गिनती दौरान गांव चक्क फतह सिंह वाला में भी पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया, वहीं पुलिस ने अपने बचाव के लिए भीड़ पर टियर गैस फेंकी। जिसके बाद भीड़ तीतर भीतर हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों के ​खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह का कहना था कि पुलिस ने उक्त मामलों की जांच करते हुए भीड़ में शामिल लोगों के ​खिलाफ थाना नथाना में वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...