बीते दिन चंडीगढ़ में किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था।
पंजाब में धान की खरीद सही तरीके से न होने के विरोध में कल यानी शुक्रवार को किसानों ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस घेरने की कोशिश की थी। बड़ी संख्या में किसान सेक्टर-35 किसान भवन पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने किसान भवन के गेट बंद कर दिए। लेकिन आज प्रदर्शनकार
.
कुछ दिन पहले किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा और आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इस बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई गई थी। उन्होंने ऐलान किया था कि अगर मंडियों में धान की खरीद नहीं हुई तो वे चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरेंगे। इसी फैसले के तहत शुक्रवार को किसान चंडीगढ़ आ रहे थे।
हिरासत में लेने से भड़के किसान
कई जगहों पर पंजाब पुलिस ने उन्हें रोका भी था। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया था। जिससे किसान नेता और भड़क गए। लेकिन मंडियों में किसानों को परेशानी हो रही है। फसलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा है।
सरकार ने सुबह दिया था मीटिंग का न्योता
पंजाब सरकार ने भी शुक्रवार को सुबह से कोशिशें शुरू कर दी थी कि किसानों के संघर्ष को टाला जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों की सीएम भगवंत मान से कल शाम पांच बजे की मीटिंग करवाने का फैसला लिया गया था। क्योंकि सीएम आज दिल्ली गए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड वहां से रवाना करना था।। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ गए हैं।