Chandigarh Municipal Corporation Commissioner Amit Kumar Joining Update | चंडीगढ़ निगम के नए कमिश्नर कल संभालेंगे जिम्मेदारी: 2008 बैच के हैं IAS, पांच अक्टूबर को केंद्र सरकर ने दी थी मंजूरी – Punjab News
C


चंडीगढ़ के नए नगर कमिश्नर अमित कुमार कल करेंगे जॉइन

चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर के रूप में पंजाब के 2008 बैच के IAS अमित कुमार सोमवार को अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही उनके नाम पर मोहर लगा दी गई थी। इसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें निगम कमिश्नर के पद पर जॉइन करने की

.

पंजाब ने भेजे थे तीन नाम

IAS आनंदिता मित्रा के पदमुक्त होने के बाद पंजाब सरकार ने इस पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। इनमें आईएएस रामवीर, अमित कुमार और गिरीश दयालन शामिल थे। पांच अक्टूबर को MHA की अप्वाइंटिंग कमेटी आफ कैबिनेट एसीसी ने उनके नाम पर मोहर लगा दी थी।

पंजाब की आईएएस अधिकारी आनंदिता मित्रा (फाइल फोटो)

जब आनंदिता मित्रा रिलीव होकर पंजाब वापस गई थीं, तो 20 सितंबर को केंद्र सरकार ने उनकी सेवा अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी थी। जबकि पंजाब सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी थी। हालांकि, इससे पहले पंजाब सरकार ने तीन अफसरों का पैनल भेजा था।

लेकिन इसके बाद भी नगर निगम के कमिश्नर को लेकर उलझन बनी हुई थी। लेकिन इस आदेश से पूरी स्थिति साफ हो गई। वहीं, आने वाले दिनों में डीसी विनय प्रताप सिंह को भी चंडीगढ़ से रिलीव किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नए चीफ इंजीनियर भी जल्दी करेंगे जॉइन

चंडीगढ़ नगर निगम में चीफ इंजीनियर के पद पर संजय अरोड़ा को नियुक्त किया है। अरोड़ा इस समय दिल्ली में एनडीएमसी में चीफ इंजीनियर पद पर तैनात है। हालांकि उन्हें अभी जॉइन करने में समय लग सकता है। उनकी नियुक्ति के बारे में फैसला 24 सितंबर को लिया गया था। लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया है। अरोड़ा ने 1998 में यूटी प्रशासन में यूपीएसई के तहत एसडीए के तौर पर सेवाएं दी थी। अरोड़ा पहले भी निगम में सेवाएं दे चुके हैं।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

Punjab government’s permission trial against Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Update। sacrilege case | डेरा मुखी राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं: सरकार ने...

डेरामुखी राम रहीम पर ट्रॉयल चलाने की मंजूरी।डेरामुखी...

ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਾਹਬੀ ਦਾਸੀਕੇ ਨੂੰ ਗਹਿਰਾ ਸਦਮਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਵਣ ਹੰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ...

ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਕ ਧਾਮ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਆਧਿਕਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ...

ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਕੇਕ ਕੱਟ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਹੁਲ ਸਹੋਤਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ...