जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा।
पंजाब की जालंधर सीआईए स्टाफ ने 5 अवैध हथियारों के साथ तरन तारन, होशियारपुर और जालंधर के तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने करीब चार अवैध पिस्तौल 32 बोर और साथ में करीब 12 जिंदा रौंद, 1 पिस्तौल 30 बोर साथ में करीब 3 जिंदा रौद
.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नकोदर के गांव बोपाराए कलां के रहने वाले जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र करम सिंह, होशियारपुर के माहिलपुर के रहने वाले हर्षदीप सिंह पुत्र हरजाप सिंह और तरन तारन के मुरादपुर के रहने वाले शेखर पुत्र शाम के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए इंचार्ज की देखरेख में की गई रेड
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस के कमिश्नर स्पवन शर्मा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों की मूवमेंट रेलवे कॉलोनी के पास देखी गई है। सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ रेलवे कॉलोनी में रेड कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त आरोपियों से पांच अवैध हथियार और करीब 15 जिंदा रौंद बरामद किए।
गिरफ्तारी के बाद उक्त आरोपियों को तुरंत थाने लाया गया और सीआईए द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना नवी बारादरी में उक्त आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द मामले में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा करेगी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों का रिकॉर्ड पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।