Shiromani Akali Dal Core Committee Meeting Update। By-elections on four assembly seats। SGPC Election Strategy Update | SAD कोर कमेटी की मीटिंग कल: 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव व SGPC चुनाव की बनेगी स्ट्रेटजी, चंडीगढ़ में जुटेंगे नेता – Punjab News
S


शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग कल।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 22 अक्टूबर को काेर कमेटी की मीटिंग बुला ली है। मीटिंग चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगी। मीटिंग कार्यका

.

अकाली दल के लिए भी यह चुनाव काफी अहम

चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव SAD के लिए भी अहम हैं। क्योंकि इन चार सीटों में ही गिद्दड़बाहा सीट शामिल है, जो कि पार्टी का गढ़ रहा है। इस सीट के बनने के बाद से अधिकतर समय पर यहां पार्टी ने चुनाव जीता है। प्रकाश सिंह बादल इस सीट सीट से कई बार जीते हैं।

वहीं, डिंपी ढिल्लों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद से सुखबीर सिंह बादल भी लगातार इस सीट पर एक्टिव है। हरसिमरत कौर बादल खुद हलका संभाल रही है। वहीं, हीरा सिह गाबड़िया को बरनाला शहरी और इकबाल सिंह झूंदा बरनाला ग्रामीण के प्रचार प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

SAD के संसदीय बोर्ड ने लिया है फीडबैक

गिदड़बाहा सीट बादलों की पुरानी सीट है। इसमें केवल कांग्रेस 5 बार जीती है। इसके अलावा यहां से अकाली दल जीता है। वहीं, इस हलके की कमान अब खुद बादल परिवार संभाल रहा है। इससे पहले SAD के संसदीय बोर्ड ने गिद्दड़बाहा सीट को छोड़कर सभी सीटों का दौरा किया है।

साथ ही सारे हलकों की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया है। वहीं, जहां तक अकाली दल के संभावित उम्मीदवारों की बात की जाए तो डेरा बाबा नानक से सुच्चा सिंह लंगाह पर दांव खेल सकती है। क्योंंकि उनकी अकाली दल में वापसी हो गई है।

गिद्दड़बाहा को लेकर सुखबीर बादल का नाम भी चल रहा है। बरनाला में कुलवंत सिंह कांता उम्मीद बनाए जा सकते हैं। वह गत 2022 में 25 हजार वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे। हालांकि होशियारपुर में भी कई लोग दौड़ में है। इन चारों विधानसभा हलकों में चुनाव इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि यहां के विधायक सांसद बन गए है। साथ ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह पद खाली माने जा रहे है।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

Punjab government’s permission trial against Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Update। sacrilege case | डेरा मुखी राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं: सरकार ने...

डेरामुखी राम रहीम पर ट्रॉयल चलाने की मंजूरी।डेरामुखी...

ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਾਹਬੀ ਦਾਸੀਕੇ ਨੂੰ ਗਹਿਰਾ ਸਦਮਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਵਣ ਹੰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ...

ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਕ ਧਾਮ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਆਧਿਕਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ...

ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਕੇਕ ਕੱਟ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਹੁਲ ਸਹੋਤਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ...