Mohali DC stubble burning investigation | मोहाली में पराली जलाने की होगी जांच: डीसी आशिका जैन ने दिए आदेश, 26 मामलों में से केवल 6 सही पाए गए – Chandigarh News
M

पराली जलाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती डीसी

मोहाली के डेराबस्सी क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इन मामलों की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। नोडल अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा पराली जलाने के कार

.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक जिले में 26 पराली जलाने के मामले रिपोर्ट किए गए हैं, लेकिन इनमें से केवल 6 मामले ही सही पाए गए हैं, जिनमें जलने के निशान मिले हैं। ये सभी मामले डेराबस्सी क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य कृषि अधिकारी बुधवार तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें हर मामले की बारीकी से जानकारी होगी। इस रिपोर्ट में धान के तहत आने वाले क्षेत्र, उपलब्ध मशीनरी, आग लगने के कारण आदि शामिल होंगे, ताकि पराली जलाने की घटनाओं का विश्लेषण किया जा सके।

फर्जी रिपोर्टिंग पर भी नजर

डीसी आशिका जैन ने नोडल अधिकारियों को उन घटनाओं का भी विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जहां पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट में पराली जलाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कोई जलने के निशान नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कई बार रिपोर्ट की गई घटनाएं सही नहीं होतीं, और इस पर भी नजर रखने की जरूरत है।

निगरानी और जागरूकता पर जोर

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को खेतों में आग लगने की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने किसानों को फसल अवशेषों के निपटारे के लिए उपलब्ध मशीनरी का उपयोग करने और पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया।



Source link

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Feedfront Bureau
Feedfront Bureau
media house, movie production, publisher, promoters, advertiser etc.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

Punjab government’s permission trial against Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Update। sacrilege case | डेरा मुखी राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं: सरकार ने...

डेरामुखी राम रहीम पर ट्रॉयल चलाने की मंजूरी।डेरामुखी...

ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਾਹਬੀ ਦਾਸੀਕੇ ਨੂੰ ਗਹਿਰਾ ਸਦਮਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਵਣ ਹੰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ...

ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਕ ਧਾਮ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਆਧਿਕਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ...

ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਕੇਕ ਕੱਟ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ

ਪ੍ਰੈਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਹੁਲ ਸਹੋਤਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ...