आदर्श बाल विद्यापीठ में पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

JMJKF की ओर से भारतमाता के महान सपूत डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ भीमराव अंबेडकर, महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन एवं विद्यार्थियों के जागरूकता के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बाल विद्यापीठ सेक्टर 47 सी चंडीगढ़ में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतमाता के महान सपूतों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया गया और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभलक्ष्मी पी दुर्गा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राणवायु दाता वृक्षों के पवित्र मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किए तथा विद्यार्थियों के लिए इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन का धन्यवाद किए। फाउंडेशन के संस्थापक ने विद्यार्थियों को भारतमाता के महान सपूतों के जीवन की प्रेरणादायक संदेश को बहुत रोचक ढंग से बताये और विद्यार्थियों ने बहुत गम्भीरतापूर्वक श्रवण किए। प्रश्नोत्तरी में चार टीमे प्रतिभागी रही और विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक बुद्धिमता के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर पर्यावरणपरक कार्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में पर्यावरण संबंधी अनुभव और ट्री एम्बुलेंस के कार्य विद्यार्थियों को बताए। इस कार्यक्रम में कुमारी शालू ने मंच संचालन, शालिनी बलौरिया एवं आशा देवी ने प्रश्नोत्तरी का प्रभावी संचालन तथा सुनीता कपिल ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किए।

 

Manjit Singh

Leave a review

Reviews (0)

This article doesn't have any reviews yet.
Manjit Singh
Manjit Singh
Manjit Singh Alias Prince Mehra is our sincere Journalist from UT Chandigarh.
spot_img

Subscribe

Click for more information.

More like this
Related

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ...

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਵਲੋ ਸੰਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹੈਲਪ

ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੁਸੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤ...

राजस्थान परिवार एवं ट्रांसपोर्टस मेंबरों ने मिलकर गर्म कपड़ों का किया वितरण।

ट्रांसपोर्ट नगर में राजस्थान परिवार सेवा संस्था एवं ट्रांसपोर्टस...

ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਤੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ.ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ...