पंजाब के लुधियाना के शीतला माता मंदिर से 28 दिन पहले रात के समय चोरों ने मंदिर में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर चढे़ लाखों के चांदी के गहने उतार लिए।
28 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है लेकिन आज घटना के 28 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। जिस कारण गुस्से में आए मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने फिरोजपुर रोड पर धरना लगा जाम कर दिया था। काफी देर सड़क जाम रखी गई। पुलिस को चोरों की आखरी लोकेशन चंडीगढ़ रोड पर नजर आई थी। उसके बाद से पुलिस को बदमाश कही नजर नहीं आए।
प्रधान अशोक सच्चर बोली…
जानकारी देते हुए प्रधान अशोक सच्चर ने कहा कि मां शीतला मंदिर में जो चोरी हुई है उसी रोष में आज सभी लोग इक्ट्ठे हुए है। रोजाना पुलिस कर्मचारी सिर्फ बहाने बनाकर इस केस से अपना पल्ला छुड़वाना चाहते है। पुलिस इस केस में फेल साबित हो रही है। आज परेशान होकर ही लोगों ने सड़क पर धरना दिया है। जबकि तक भगवान शंकर की मूर्ति और माता शीतला माता की जो बेअदबी का बदला नहीं लिया जाता तब तक रोष जारी रहेगा।
प्रधान अशोक सच्चर जानकारी देती हुई।
रोजाना पुलिस को पूरे एक महीने के समय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का दिया हुआ था लेकिन पुलिस इस केस को हलके में ले रही है। जब तक पुलिस कमिश्नर खुद लोगों के बीच आकर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन नहीं देते तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
उधर, धरनाकारियों से बातचीत करने के लिए एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर व अन्य पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल सर्कट हाउस में धरनाकारियों से पुलिस अधिकारी बातचीत कर रहे है।