पंजाब के लिए मौसम विभाग की तरफ से आज कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन, हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आज भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पंजाब के राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में हो सकता है। इसका प्रभाव 3 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में भी होने की संभावना है। इस दिन कुल् जिलों में हल्की व सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
गर्म रहने वाला है मार्च
मार्च की शुरुआत चाहे बारिश के साथ हुई है, लेकिन, मौसम विभाग ने मार्च महीना के गर्म रहने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च महीने के पहले सप्ताह में पंजाब व आसपास के प्रदेशों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।