{“_id”:”66ddd544ea16bf8c0d031222″,”slug”:”court-sentenced-two-people-to-life-imprisonment-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102604-2024-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalandhar News: अदालत ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताश खेलते समय ईंट से हमला कर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। फाजिल्का में जिला एवं सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत ने कत्ल के एक केस में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मालूम हो कि चार फरवरी 2019 को पर्चा दर्ज किया था। गांव काठगढ़ में ताश खेल रहे नौजवानों में किसी बात को लेकर हुई तू तू मैं मैं के बाद हुए झगड़े दौरान ईंट से वार कर जगदीश सिंह की हत्या कर दी थी। थाना वेरोका में 4 फरवरी 2019 को मामला दर्ज हुआ था। दोषी हरजिंदर सिंह और हरमीत सिंह निवासी गांव काठगढ़ तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का ने गांव के ही जगदीश सिंह को मार दिया था। सबूत के आधार पर मानयोग जिला और सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत ने दोनों दोषियों को उम्र कैद की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
Source link